Breaking

revanchal times new

ग्राम तंसरामाल में विकास कार्यों को मिली नई गति, सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न



₹15.85 लाख की लागत से होगा निर्माण, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा|ग्राम पंचायत तंसरामाल, जनपद पंचायत मोहखेड़ में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


ग्राम तंसरामाल में ₹15,85,793 की स्वीकृत राशि से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से ग्राम में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा जल निकासी की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। लंबे समय से आवश्यक इस विकास कार्य के प्रारंभ होने से ग्रामवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता है। सड़क एवं नाली जैसी सुविधाएं सीधे तौर पर ग्रामीणों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं। इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वच्छता एवं जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।


उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक सशक्त और सुविधायुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी भावना के साथ जनप्रतिनिधि एवं संगठन लगातार कार्य कर रहे हैं।


संदीप मोहोड ने कहा कि ग्रामों का विकास ही क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने और उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधितों से कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।


कार्यक्रम में सरपंच नीलिमा जितू पटेल, आनंदराव डोंगरे, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, सह कोषाध्यक्ष एवं मोहखेड़ मंडल प्रभारी विलास घोंघे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़, मनद साहू, लखन डोंगरे, मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष गगन घडकरे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगजीवन टेकले, महेश भादे, सुदामा डोबले, संतोष डोंगरे, जितेन्द्र पटेल, जितेन्द्र सिंह पटेल, अशोक पटेल, ममता देशमुख, हरिश पवार, कृष्णा पटेल, संजय देशमुख सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post