Breaking

revanchal times new

श्री गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी





दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला। स्थानीय अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री झूलेलाल धाम सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।सुबह 11 बजे पूजन-अर्चन के साथ रामधुनी का शुभारंभ किया गया।दोपहर 3 बजे सामाजिक महिलाओं ने रामधुन प्रस्तुत कर भक्ति का माहौल बनाया।

रात्रि में सामाजिक कलाकारों ने श्रीकृष्ण भजनों से सजी संगीत संध्या की प्रस्तुति दी।रात्रि 12 बजे सामाजिक बच्चे बाल स्वरूप कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए।बच्चों ने रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की।पूरे आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।आयोजन के समापन पर  भगवान की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।समाजजनों ने पर्व को पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post