Breaking

revanchal times new

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के जन्मदिवस पर एफएसटी प्लांट में 200 पौधों का रोपण



 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती नीलू शशिकांत निर्मलकर ने एफएसटी प्लांट में श्रमिक भाइयों के साथ मिलकर 200 पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में श्रमिक भाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती नीलू शशिकांत निर्मलकर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा संगठन द्वारा सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post