दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला। किडजी सिविल लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह,श्रद्धा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं माँ यशोदा के मनमोहक स्वरूप में सजे-धजे विद्यालय पहुँचे और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं माँ यशोदा, मनमोहक कृष्ण,माँ की लोरी कान्हा की निंदिया,मुरली मनोहर की मधुर तान,राधा की दिव्य आभा,रास गरबा ऑफ वृंदावन,मटकी डांस, माखन चोर,अलबेला कान्हा, द सल्यूटेशन ऑफ केशव जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के अभिनय, नृत्य एवं भाव-भंगिमाओं मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट नृत्य संयोजन नृत्य शिक्षक भव्यदीप कछवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन एवं मार्गदर्शन सेंटर हेड शालिनी शुक्ला एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

.jpeg)

