Breaking

revanchal times new

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर रामाकोना में रथ एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन, रामाकोना,लोधीखेड़ा एवं पीपला नारायणवार मंडल की मासिक बैठकें संपन्न



रेवांचल टाइम्स पांढुर्ण|संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संत रविदास महाराज जी का रथ ग्राम रामाकोना पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने सहभागिता की।





रामाकोना में संत रविदास महाराज जी के रथ का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा में सहभागिता कर संत रविदास महाराज जी को नमन किया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता,समानता,भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं मानवता की प्रेरणा देता है। उनके विचारों ने समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और सभी मनुष्यों को समान सम्मान देने का मार्ग दिखाया। आज उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर हमें उनके समतामूलक विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में एकता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ संत रविदास महाराज जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


रामाकोना,लोधीखेड़ा एवं पीपला नारायणवार मंडल की मासिक बैठकें संपन्न हुई।


इसी क्रम में दिनांक 03 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के रामाकोना मंडल,लोधीखेड़ा मंडल एवं पीपला नारायणवार मंडल की मासिक बैठकें संपन्न हुईं।


बैठकों में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, चल रहे अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सफल बनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा की भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाए और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखे।


उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।


बैठक में वरिष्ठ नेता राजू परमार,मोरेश्वर मर्सकोले,राजेन्द्र भक्ते,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे जी,प्रीतम राऊत,जनपद पंचायत सदस्य गुलाबराव पांडे,नगर परिषद मोहगांव अध्यक्ष संदीप घाटोडे,रामाकोना सरपंच,ज्योति खंडाईत उप-सरपंच संतोष चौधरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर,रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल,जिला मंत्री अशोक मानापुरे जी,अरूणा डोंगरे,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिभाऊ बोबडे,मोहन लिखारे,लोधीखेड़ा मंडल अध्यक्ष,प्रभाकर बोबडे, पीपला नारायणवार मंडल अध्यक्ष सदानंद डोंगरे,नंदकिशोर राय,लोधीखेड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भारती चौरासे,लोधीखेड़ा मंडल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमराज कुरेकार,नामदेव पांडे,होमदेव वंजारकर कैलाश पालीवाल,सहित तीनों मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post