धान का समर्थन मूल्य ₹3500 करने, खाद-बीज व कीटनाशकों के दाम घटाने, भावांतर योजना वापस लेने और बैकलॉग भर्ती कराने की मांग
दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर 2 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाने की तैयारी है। आंदोलन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान किसानों की आर्थिक स्थिति, शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, सड़कों की बदहाली और रोजगार से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा।
आंदोलन की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल किए जाने, खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों के बढ़ते दामों को कम करने तथा भावांतर योजना को वापस लागू करने की मांग शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि कृषि लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा मंडला जिला शहर में सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का अविलंब सुधार कार्य कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाने की मांग रखने की बात कही जा रही है। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होने का मुद्दा भी आंदोलन में शामिल रहेगा।
*शिक्षा और रोजगार के मुद्दे भी आंदोलन में शामिल*
आंदोलनकारियों द्वारा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं के हित में बैकलॉग के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी जाने की मांग रखने को लेकर बात की गई है। उनका कहना है कि रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने से बड़ी संख्या में युवा परेशान हैं। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा होगी। आयोजकों के अनुसार इन सभी मुद्दों को लेकर 2 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।
आंदोलन की 7 प्रमुख मांगें—
1. धान का समर्थन मूल्य ₹3500 प्रति क्विंटल किया जाए।
2. मंडला शहर में सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों का अविलंब सुधार कराया जाए।
3. किसानों को मिलने वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक और दवाइयों के दाम कम किए जाएं जिससे कृषि कार्य में किसानों की आर्थिक लागत कम हो सकें और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें और।
4. भावांतर योजना वापस लागू की जाए।
5. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
6. बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए।
7. बैकलॉग भर्ती तत्काल कराई जाए।
