Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में पहली बार डॉ. प्रकाश टाटा के सानिध्य में 4 दिवसीय विशाल 'आरोग्य शिविर' 18 सितंबर से



​आयुर्वेद, योग, ध्यान और प्राणायाम से होगा असाध्य रोगों का इलाज

दवाइयों से मुक्ति, सात्विक आहार और सही जीवनशैली पर मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|विश्व विख्यात योग एवं आयुर्वेदाचार्य, आध्यात्मिक गुरु डॉ. प्रकाश टाटा के विशेष सानिध्य में छिंदवाड़ा में पहली बार चार दिवसीय भव्य 'आरोग्य शिविर' का आयोजन होने जा रहा है। यह शिविर 18 सितंबर से 21 सितंबर तक 'वरी धाम, गुरु प्रकाश आरोग्य केंद्र, छिंदवाड़ा' में आयोजित किया जाएगा।

​आज के समय में जिले से लेकर देश-विदेश की लगभग 20% आबादी गंभीर व असाध्य बीमारियों की चपेट में है। लोग इलाज के नाम पर अपना समय और पैसा दोनों गंवा रहे हैं, लेकिन स्थाई राहत नहीं मिल पा रही है। इसी समस्या को देखते हुए डॉ. प्रकाश टाटा लोगों को रोगमुक्त और स्वस्थ जीवन देने के उद्देश्य से इस शिविर का संचालन कर रहे हैं।

​इन प्रमुख असाध्य रोगों का होगा सफल उपचार

शिविर में किडनी, लीवर, हार्ट, अस्थमा, गठियावात, शुगर, बीपी, थायराइड, इनफर्टिलिटी नपुंसकता व बांझपन, सेक्स समस्या, मोटापा, पेट की बीमारियां, सर्वाइकल, घुटने व कमर दर्द, माइग्रेन और मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारियों का आयुर्वेद पद्धति से प्राकृतिक उपचार किया जाएगा।


विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं

इस 4 दिवसीय शिविर में डॉ. प्रकाश टाटा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। इनमें डॉ. आशीष पाल, डॉ. सारिका उड़के, डॉ. हर्षल वैद्य एवं अजय मिश्रा (भैया) विशेष रूप से उपस्थित रहकर मरीजों को आयुर्वेद परामर्श, योग-प्राणायाम, ध्यान और सात्विक डाइट चार्ट का उचित मार्गदर्शन देंगे।

​आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाएं और गोलियों व दवाइयों के खर्च से मुक्ति पाकर निरोगी जीवन अपनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post