Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके होंगे मुख्य अतिथि



 रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ा|महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 138वीं जयंती शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नगर में एक भव्य एवं गरिमामय 'शिक्षक सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके शिरकत करेंगे।


​निर्धारित कार्यक्रमानुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12:00 बजे चौरई पहुँचेंगे। इसके पश्चात वे बायपास रोड स्थित 'अन्नपूर्णा लॉन' में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मिलित होकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।


​कार्यक्रम का विवरण

​तिथि एवं समय: 5 सितंबर, दोपहर 12:00 बजे से

​स्थान: अन्नपूर्णा लॉन, बायपास रोड, चौरई (जिला छिंदवाड़ा)

​मुख्य अतिथि: दुर्गादास उइके (केंद्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार)

​अवसर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती एवं शिक्षक दिवस

​आयोजकों ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा को संजोने और शिक्षकों के समर्पण को नमन करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। समारोह को लेकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और शिक्षकों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम समिति ने सभी क्षेत्रीय नागरिकों और शिक्षाविदों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post