Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय खेल दिवस से शुरू मुकाबलों का समापन





खिलाड़ियों के साथ गृहणियों और वेटरन प्रतिभागियों का भी हुआ सम्मान

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बेडमिंटन के लिए शुभ संकेत


 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|बैडमिंटन कोर्ट पर जब रैकेट थामे खिलाड़ी उतरे तो उम्र का अंतर कहीं नजर नहीं आया। युवाओं के साथ गृहणियों और 50 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा 29 अगस्त से ओलंपिक संघ के बैडमिंटन हॉल में आयोजित विशेष मुकाबलों का 1 सितंबर को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ।

चार वर्गों में आयोजित मुकाबलों में महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स, लकी डबल्स एवं वेटरन 50+ डबल्स शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को खेलों से जोड़ना और उनमें खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना रहा। विशेष रूप से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को संघ के लिए शुभ संकेत माना गया।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जहान्वी विश्वकर्मा, मन्नत, हर्षुल, राहुल, प्रिंस, शिवाश, अर्क, अंश, सुनीता, भावना, अश्वंत, तनिष्का विश्वकर्मा, वैभव एवं लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। वहीं अच्छे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक योगेश चंद्रवंशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध खिलाड़ियों का भी सम्मान कर उनके खेल के प्रति समर्पण और अनुभव को सराहा गया।

कार्यक्रम में विंग कमांडर डी.एस. तोमर, मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सिंह बैस, दीपक राज जैन, कोच एवं सचिव जावेद खान, राकेश चौरसिया, तरुण विश्वकर्मा, अमित सोनी एवं अस्फाक खान का सहयोग रहा।

आयोजन को सफल बनाने में संघ की महिला सदस्यों श्वेता घई, माही खंडेलवाल, उमा सोनी, कंचन विश्वकर्मा, मनसी डोड़ानी, शिखा राजपूत, शिल्पा हेड़ाऊ एवं पुष्पा नागोत्रा का विशेष सहयोग रहा।

मैचों के संचालन में रितिका जैन, तनिष्का विश्वकर्मा, योगेश चंद्रवंशी, अश्वंत मार्को, वैभव वाडीवा, पार्थ चौकसे, भविष्य सूर्यवंशी एवं अथर्व गुप्ता ने ऑफिशियल्स की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया तथा आभार दीपक राज जैन ने व्यक्त किया। आयोजन ने “हर उम्र में खेल” की भावना को मजबूत करते हुए खिलाड़ियों, गृहणियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को खेलों से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post