Breaking

revanchal times new

रंजन साहू ने 23वीं बार किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, 16वीं बार पहुंचे कठिन एवं संवेदनशील बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी

 


रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा|हिमालय की बर्फ़ीली पहाड़ियों में 14,500 फीट की अत्यधिक कठिन एवं दुर्गम ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ छिंदवाड़ा के रंजन साहू ने 23वीं बार सफल यात्रा कर बाबा अमरनाथ जी के दर्शन किए।




​शिव शक्ति सेवा मंडल के सेवादार कृष्णा सेठिया एवं राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मार्गदर्शन का पूरा ध्यान रखा जाता है तथा यात्रियों के वापस सकुशल लौटने तक उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखा जाता है।

​अमरनाथ दर्शन के उपरांत रंजन साहू ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंडी गांव स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के भी 16वीं बार दर्शन किए। भारतीय सेना की छावनी के मध्य स्थित यह पवित्र स्थल अत्यंत ही संवेदनशील और कठिन क्षेत्र माना जाता है, जहाँ सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी और सहयोग के बीच ही श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण और भयावह माहौल के बीच रंजन साहू ने अपने साथी सत्यनारायण झरिया के साथ मिलकर आज सुबह बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की पूजा-अर्चना की।


​शिव शक्ति सेवा मंडल के माध्यम से इस वर्ष छिंदवाड़ा जिले के लगभग 1,000 श्रद्धालुओं ने सफलतापूर्वक अमरनाथ यात्रा पूर्ण की है और सभी यात्री दर्शन कर सकुशल वापस लौट आए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post