Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' का आगाज: निगम की प्रशासनिक टीम ने वार्डों में भ्रमण कर सुनीं जनसमस्याएं; सीएम हेल्पलाइन व लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए कड़े निर्देश

 



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने, योजनाओं के क्रियान्वयन का मैदानी आकलन करने तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली को संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' का शुभारंभ हो गया है। 

यह अभियान 07 अगस्त 2026 से 07 जनवरी 2027 तक लगातार संचालित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय के आदेश पर अभियान के पहले ही दिन नगर निगम की विशेष टीम ने वार्डों का भ्रमण कर जन-विश्वास बढ़ाने और धरातल पर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को प्रशासनिक दल द्वारा वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 45 एवं वार्ड क्रमांक 48 का सघन भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड क्रमांक 45 में प्राप्त रोड एवं नाली निर्माण से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 1 एवं 48 में भ्रमण कर सीएम हेल्पलाइन तथा शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

 इस भ्रमण के दौरान नगर पालिक निगम उपायुक्त कमलेश निरगुड़कर, सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी, सहायक यंत्री विवेक चौहान, बृजेश पांडे, कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव, योजना लिपिक श्रीमती सुषमा माथुर, एनयूएलएम प्रभारी उमेश पयासी सहित निकाय के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post