Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्षद स्व. लोकेश डेहरिया को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

 




​ रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा |मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वार्ड पार्षद स्व. लोकेश डेहरिया के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री स्व. डेहरिया के निवास स्थान पहुँचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


​इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और पूरा संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। स्व. लोकेश डेहरिया ने जनसेवा और जनहित के कार्यों में जो योगदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जाएगा।

​श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. डेहरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post