दैनिक रेवांचल टाइम्स अंजनिया मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष राज के मार्गदर्शन में चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों एवं तेज आवाज वाले साइलेंसरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मोटरसाइकिलों में अनाधिकृत रूप से लगाए गए तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों की जांच की गई। ऐसे वाहन पाए जाने पर संबंधित वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर मानक साइलेंसर लगवाए गए तथा वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहनों में अनाधिकृत परिवर्तन कर तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग न करें। ऐसे साइलेंसरों से ध्वनि प्रदूषण के साथ आमजन को असुविधा होती है।
चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
*चौकी अंजनिया पुलिस की अपील*:
सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों में निर्धारित मानक उपकरणों का ही उपयोग करें।
