Breaking

revanchal times new

भाजपा सरकार की नीति स्पष्ट जनता को बेहतर सेवा, कर्मचारियों को सम्मान और उत्कृष्ट कार्य पर प्रोत्साहन वहीं लापरवाही पर जवाबदेही भी तय - अजय सक्सेना

 


भाजपा सरकार में जनता सर्वोपरि वही कर्मचारियों के सम्मान और प्रगति का भी पूरा ध्यान - अजय सक्सेना


जनसेवा के साथ कर्मचारी हितों की रक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पदोन्नति और प्रोत्साहन - अजय सक्सेना


 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निलंबन को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता सर्वोपरि है और जनता को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता है। साथ ही सरकार अपने कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार, पदोन्नति और प्रोत्साहन का भी पूरा ध्यान रखती है।


जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जो कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं, भाजपा सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उनके कार्य का सम्मान किया जाता है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति, प्रोत्साहन तथा उनकी सेवाओं के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।


उन्होंने कहा कि निलंबन को कर्मचारियों के प्रति सरकार की नीति के रूप में प्रस्तुत करना पूरी तरह भ्रामक है। निलंबन किसी कर्मचारी को प्रताड़ित करने की सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही या अनियमितता के मामलों में नियमानुसार की जाने वाली प्रशासनिक कार्रवाई है। हर कर्मचारी को उसकी मेहनत और ईमानदारी का सम्मान मिलता है, लेकिन जनता के हितों से समझौता भी नहीं किया जा सकता।


भाजपा उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति स्पष्ट है अच्छा काम करने वाले कर्मचारी का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रोत्साहन और पदोन्नति तथा गंभीर लापरवाही करने वाले की नियमानुसार जवाबदेही। इससे प्रशासन में कार्य संस्कृति मजबूत होती है और कर्मचारियों में बेहतर प्रदर्शन का उत्साह भी बढ़ता है।


उन्होंने कहा कि जनता और कर्मचारी एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। कर्मचारी सरकार की योजनाओं और सेवाओं को जनता तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए भाजपा सरकार जहां आम नागरिक को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रशासन को जवाबदेह बना रही है, वहीं कर्मचारियों के हितों और उनके कैरियर की प्रगति का भी ध्यान रख रही है।


जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को कर्मचारियों के नाम पर राजनीति करने के बजाय भाजपा सरकार की उस नीति को देखना चाहिए, जिसमें जनहित और कर्मचारी हित दोनों को साथ लेकर चलने का स्पष्ट दृष्टिकोण है। सरकार न ईमानदार कर्मचारियों का मनोबल टूटने देगी और न जनता के अधिकारों से समझौता करेगी।


उन्होंने स्पष्ट कहा भाजपा सरकार में जो कर्मचारी ईमानदारी और समर्पण से काम करेगा, उसका सम्मान होगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और जहां गंभीर लापरवाही होगी, वहां नियमानुसार जवाबदेही भी तय होगी। जनता की सेवा और कर्मचारी का सम्मान दोनों भाजपा सरकार की प्राथमिकता हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post