Breaking

revanchal times new

सर सोराबजी पोचखानावाला की 145वीं जयंती पर अनोखी पहल, नौनिहालों ने रोपे 35 फलदार पौधे, लिया हरित भविष्य संवारने का संकल्प




​वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में गूंजा 'हरित भविष्य' का संदेश

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा| प्रकृति के प्रति प्रेम और राष्ट्र निर्माण के संस्कारों की एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर छिंदवाड़ा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) इमलीखेड़ा में देखने को मिली। 




सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के दूरदर्शी संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 145वीं जयंती के अवसर पर संस्थान परिसर में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन की सबसे सुंदर बात यह रही कि इसमें बैंक परिवार के नन्हे-मुन्नों (नौनिहालों) को अग्रिम पंक्ति में रखा गया, जिन्होंने खुद अपने हाथों से पौधरोपण कर देश के हरित भविष्य का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान मौसमी फलों के 35 पौधे रोपे गए। छोटे-छोटे बच्चों ने न केवल बड़े उत्साह के साथ गड्ढों में मिट्टी डालकर पौधे लगाए, बल्कि उन्हें बड़ा करने और उनकी नियमित देखभाल का जिम्मा भी अपने मासूम कंधों पर लिया। बच्चों के इस निस्वार्थ पर्यावरण प्रेम को देखकर हर कोई गदगद हो उठा। कम उम्र में ही बच्चों को प्रकृति से जोड़कर बैंक प्रबंधन ने समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले कल की सुरक्षा आज के संस्कारों में ही छिपी है।


संस्थापक को सच्ची श्रद्धांजलि है पर्यावरण संवर्धन कुमार उत्कर्ष

बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख कुमार उत्कर्ष ने कहा, बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला ने सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि रखा। उनकी जयंती पर हमारी भावी पीढ़ी को पर्यावरण संवर्धन से जोड़ना ही उन्हें सबसे सच्ची और अर्थपूर्ण श्रद्धांजलि है। यदि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदना जगाई जाए, तो भारत का कल पूरी तरह हरा-भरा और सुरक्षित होगा।


​बैंक अधिकारियों ने किया बच्चों का मार्गदर्शन

इस हरित अभियान में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख कुमार उत्कर्ष, मुख्य प्रबंधक सुशील कुमार, संजय यादव, मुख्य शाखा प्रबंधक विष्णु तथा आरसेटी डायरेक्टर अरविंद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय, आरसेटी स्टाफ एवं स्थानीय शाखाओं के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और नन्हे-मुन्नों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post