Breaking

revanchal times new

माँ शारदा की कृपा और सभी के स्नेह ने मुझे हर कदम पर दी नई ऊर्जा बंटी विवेक साहू



सांसद ने सभी के प्रति व्यक्त किया आभार और धार्मिक पदयात्रा में सहयोग देने पर दिया कोटि-कोटि धन्यवाद


 रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा|छिन्दवाड़ा से मैहर तक सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय ऐतिहासिक धार्मिक पदयात्रा गत दिनों सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस धार्मिक पदयात्रा के दौरान सभी पदयात्रियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों, विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, प्रशासन, पत्रकारबंधुओं एवं हर सेवाभावी ने निस्वार्थ भाव से सांसद बंटी विवेक साहू को भरपूर सहयोग प्रदान किया था। ऐतिहासिक धार्मिक पदयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि 1 जुलाई से 14 जुलाई तक छिंदवाड़ा से मैहर धाम तक 375 किलोमीटर की यह धार्मिक पदयात्रा मेरे जीवन की एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक साधना रही। पदयात्रा के दौरान तपती धूप, बारिश और कठिन मार्ग के बावजूद माँ शारदा की कृपा तथा आप सभी के स्नेह ने हर कदम पर मुझे नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पदयात्रा को जिन गाँवों, कस्बों और नगरों से होकर गुजरने का सौभाग्य मिला, वहाँ आप सभी ने जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ एक बेटे की तरह मुझे भरपूर आशीर्वाद ओर प्यार दिया, वह स्नेह जीवनभर मेरी अमूल्य पूँजी रहेगी।  


सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि माताओं-बहनों, युवाओं, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया बंधुओं तथा सभी ग्रामवासियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक पदयात्रा के दौरान वन महोत्सव के अंतर्गत 10,000 पंचतत्व सीड बॉल का रोपण भी किया गया, जो प्रकृति संरक्षण का एक छोटा-सा संकल्प है। उन्होंने कहा कि माँ शारदा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post