Breaking

revanchal times new

निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - बजाग शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निरीक्षण में अव्यवस्था पाए जाने पर _बजाग विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया माल_ की कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है।


_परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बजाग_ द्वारा जारी आदेश क्रमांक 190 दिनांक 18.07.2026 के अनुसार, कलेक्टर महोदय द्वारा 11.07.2026 को किए गए भ्रमण के दौरान _ग्राम पंचायत बरसोद अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया माल_ का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में केंद्र में बच्चों और महिलाओं की उपस्थिति, रजिस्टरों का संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं।


जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता _श्रीमती उमा त्रिवेदी_ द्वारा केंद्र का संचालन म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 820/2133058/24/50-7 भोपाल दिनांक 23.08.2025 के निर्देशों के विपरीत किया जा रहा था। केंद्र में _जी.1 से जी.6 तक निर्धारित मापदंडों_ का पालन नहीं किया जा रहा था।


लापरवाही और शासकीय निर्देशों के उल्लंघन के चलते विभाग द्वारा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर _महिला एवं बाल विकास विभाग ने श्रीमती उमा त्रिवेदी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त_ करने का आदेश जारी कर दिया है।


विभाग ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post