Breaking

revanchal times new

यातायात व्यवस्था ध्वस्त जनता परेशान..




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है न जिला परिवहन विभाग इस ध्यान दे रहा है और न ही मुख्यालय का यातायात विभाग जिस कारण से ऑटो, बसों का अनचाहे स्टैंड से लोगो का जीना दूभर हो चुका है और बीच सड़क में ऑटो बस के द्वारा रोक कर सवारी उतारना चढ़ना आम बात हो चुकी है यातायात विभाग के आरक्षिक ड्यूटी में होने के बाद भी चुपचाप सब देखना कुछ न कहना कार्यवाही न होने से इन ऑटो बस संचालक के हौसले बुलंद नजर आ रहे है, वही यातायात विभाग के जिम्मेदार केवल और केवल मोटरसाइकिल चालको की आये दिन हेलमेट, काग़ज़ के नाम पर चेकिंग की जाती है और इनके चेकिंग के दौरान ऑटो बसों में छमता से अधिक यात्रियों के लेजाया जाता है पर उन्हें देख कर भी अनदेखा किया जाता है। इस अनदेखी के कारण आज यातायात विभाग मंडला की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गई है। यातायात व्यवस्था पूरे जिले में चरमरा गई है। यात्री वाहन बुरी तरह से चल रही है। नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मनमाने तरीके से संपूर्ण जिले में यात्री वाहनों का संचालन हो रहा है और यातायात विभाग जिला मुख्यालय में बैठकर मूक दर्शक बनाकर तमाशा देख रहा है। मंडला नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है उदय चैक में ऑटो की धमाचैकड़ी से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। यहां पर आॅटो स्टैण्ड जैसा बना दिया गया है जिन्हें हटाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन की सांठ गांठ से इन्हें कोई नहीं हटा रहा है। कमांडर जीप ओव्हरलोड सवारी भर भर कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहनों की चैकिंग में भी मनमानी चल रही है। सिर्फ दुपहिया वाहनों की ही चैकिंग होती है बाकी वाहनों की चैकिंग में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनापेक्षा है कि यातायात विभाग में तत्काल बदलाव किया जाए और यातायात व्यवस्था सही की जावे।

Post a Comment

Previous Post Next Post