रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में जुआं सट्टा का कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस जिले में जहां देखो वहां जुआं सट्टा खिलाया जा रहा है और लोगो की माने तो जो नगर से लेकर गाँव गाँव तक जो जुआ सट्टा का कारोबार का संचालन हो रहा वह कही न कही पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। और आज सट्टा का व्यापार तो चाय, पान होटल, किराना दुकानों में भी खूब चल रहा है। मंडला जिले के संपूर्ण क्षेत्र के अलावा तहसील नैनपुर के ग्राम डिठौरी और पाठासिहोरा में सट्टा खुलेआम खिलाया जा रहा है। यहां पर तत्काल सट्टा का कारोबार बंद किया जाए और संपूर्ण जिले में सट्टा और जुआं पर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल रोक लगाई जाए ऐसी जनापेक्षा है। नही तो अनेक युवा वर्ग और गरीब लोग बर्बादी की ओर जा रहे हैं।
