Breaking

revanchal times new

प्रशासन की मिली भगत से हो रही गड़बड़ी



रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश के मंडला जिले में कई निर्माणों के अवैध तरीके से निर्माण की आशंका जताई जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि यह सबकुछ शासन प्रशासन की सांठ गांठ से हो रहा है। मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा और चिचोली की सीमा पर बड़ी बड़ी बिल्डिंग बारूद फैक्ट्री के लिए बनाई जा रही है जिसकी अनुमति की जानकारी ग्रामवासियों को नहीं है। ग्रामवासी सवाल कर रहे हैं कि क्या ग्राम पंचायत या ग्राम सभा से अनुमति ली जा चुकी है या नहीं ली गई है इसकी कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। ग्रामवासियों की आशंका है कि चोरी चोरी चुपके चुपके अनुमति दे दी गई है। अगर ऐसा सही है तो दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के माध्यम से दण्डात्मक कार्यवाही की जावे। बताया जा रहा है कि जो भवन बनाया जा रहा है उसमें बारूद का भंडारण किया जाएगा। सही क्या है यह तो जांच में ही पता चलेगा। अगर यह बात सही है कि यहां पर बारूद फैक्ट्री ही बन रही है तो समिति ग्राम परसवाड़ा, चिचैली, डुंगरिया, चरगांव के लोगों को भविष्य में खतरा हो सकता है। शासन प्रशासन द्वारा भी अनुमति ली गई है या नहीं इसकी विशेष जांच भी की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि मंडला लालीपुर का कोई गुप्ता है जो गुप्त रूप से यहां बारूद फैक्ट्री बना रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि इसके द्वारा इस स्थान पर बारूद फैक्ट्री बनाई गई है वहां तक पहुंचने के लिए सरकारी जमीन हड़पकर पहाड़ी को काटकर लगभग 2 किमी की सड़क बना दी गई है। बताया यह जा रहा है कि यह सड़क भी सरकारी जमीन पर बनी है जिसकी कोई अनुमति शासन प्रशासन से नही  ली गई है। चर्चा यह चल रही है कि पंचायत व पटवारी की सांठगांठ से गुप्ता नाम का व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध सड़क बना दिया है। जनापेक्षा है इसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही सरकार द्वारा की जावे..

Post a Comment

Previous Post Next Post