Breaking

revanchal times new

जिले के साथ साथ नारायणगंज भाजपा में गुटबाजी, नाराज़ हैं दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में भाजपा पार्टी में गुट बाजी देखी जा रही है वही जानकारी के अनुसार मंडला मुख्यालय सहित आसपास के विकास खण्डों में भी इन दिनों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर गुट बाजी देखी जा रही है और ये गुट बाजी कही न कही आगामी चुनाव में नुकसान न पहुँचा दे।

      नारायणगंज हमेशा से ही राजनिति पार्टीयों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ठनी रहती है और हर पार्टी में गुटबाजी भी चलती रहती है परंतु अब यह गुटबाजी मंडला जिले के नारायणगंज में भाजपा मंडल में इन दिनों नजर आ रही है


मामला है नारायणगंज का जहां बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ निवास विधान सभा क्षेत्र का सम्मेलन  का आयोजन नारायणगंज में रखा गया था, इस कार्यक्रम में भूतपूर्व पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी आऐ हुए थे , इस कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए संगठन ने कार्ड छापवाकर बाटे लेकिन भूतपूर्व सांसद प्रतिनिधि एवम पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डाक्टर खेरी गया चक्रवर्ती जिला   उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवम अखिलेश अग्रवाल उमेश अग्रवाल मुन्ना अग्रवाल चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर सोमनाथ यादव ल प्रशांत सोनी संजय सोनी ,अतुल अग्रवाल, सुनील मरकाम पूर्व सरपंच खेरी, बलू यादव,  माधव सिंगरोरे, जागेश्वर सिंगरोररे अजय सिंगरोरे, डॉ प्रकाश पटेल भारत सिंगरोरे,अशोक परते , दिलीप सिंगरोरे ,बंटू सिंगरोरे मुकेश नामदेव जैसे अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा का झंडा शुरू से उठाने वाले युवा  कार्यकर्ताओं को आमंत्रण नहीं दिया गया और ना ही उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई 


कार्यकर्ताओं के सम्मान को पहुंची ठेस, मंडल अध्यक्ष पर लगाऐ गंभीर आरोप 

नाराज़ कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम वर्तमान भा जा पा मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री ने किया , जिन्होंने हमें कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी और ना ही आमंत्रित किया


चुनाव के समय कार्यकर्ता कर सकते हैं अपना विरोध दर्ज, भाजपा की बढ़ी मुश्किल


पार्टी के नाराज़ कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि अगर पार्टी को विधान सभा जितना है तो वह जल्द से जल्द मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री को हटाए नहीं तो हम लोग चुनाव में घर  में बैठेंगे,और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post