Breaking

revanchal times new

गाँव-गाँव निकल रही विकास यात्राएँ कल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी, वंचित पात्र को लाभ

मण्डला 8 फरवरी 2023

                प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी 5 से 25 फरवरी तक तीनों विधानसभाओं में विकास यात्राएं निकल रही हैं। 5 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर विकास यात्राओं का शुभारंभ हुआ। 8 फरवरी को ग्राम मलवाथर में विकास यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय अमला तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के पदाधिकारियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए गए।

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी

 

                जनअभियान परिषद के द्वारा विकास यात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक तथा मैदानी स्तर पर पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। नारायणगंज ब्लॉक में परिषद के स्थानीय समन्वयकों ने पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पेसा एक्ट के अंतर्गत आदिवासी समुदाय को दिए गए अधिकारों एवं स्थानीय विकास के लिए गठित समितियों की जानकारी दी। विकास यात्रा कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 8 फरवरी को विकास यात्रा नारायणगंज ब्लॉक के भावल पंचायत के सोडार में भी पहुंची। इसी प्रकार ग्राम घंसौर निवारीजर से उदयपुर तक विकास यात्रा निकली। बीजाडांडी के ग्राम पंचायत तुरवानी डुंगरिया तथा सांगवा में भी विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ।









Post a Comment

Previous Post Next Post