Breaking

revanchal times new

नैनपुर एवं निवास क्षेत्र में निकलीं विकास यात्राएँ जनप्रतिनिधियों ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मण्डला 8 फरवरी 2023

                8 फरवरी को निवास एवं नैनपुर क्षेत्र में विकास यात्राएं निकलीं। नैनपुर क्षेत्र में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम विकास यात्राओं में शामिल हुए। नैनपुर क्षेत्र में आयोजित विकास यात्राओं में जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यात्राओं के दौरान जलकलश यात्राएं निकाली गईं।

                विधायक देवसिंह सैयाम ने इस दौरान विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। निवास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहगांव, मगरधा, पिपरिया, पहुनिया तथा पायलीबाहुर में विकास यात्राओं का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत मगरधा में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पदाधिकारी उपस्थित हुए।





Post a Comment

Previous Post Next Post