मण्डला 8 फरवरी 2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत मंडला में 8 फरवरी को थांगता प्रतिस्पर्धा
का आयोजन हो रहा है। बुधवार को मंडला के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत थांगता प्रतिस्पर्धाओं का शानदार शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, पुलिस अधीक्षक
यशपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू
भलावी, ग्रेंड मास्टर थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया श्री प्रेमकुमार
सिंह, सेकेटरी जनरल थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया विनोद शर्मा, प्रेसीडेंट थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया श्रीमती सिंह चुंगखम लोईदेंगबिना, असिस्टेंट सेक्रेटरी थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया हृईद्रम किरण कुमार सिंह, लगभग 21 राज्यों से आए खिलाड़ी, खेल पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी, स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
थांगता प्रतिस्पर्धाओं
के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्यों के खिलाड़ी अपने दल एवं अपने राज्य
के झंडे के साथ पहुंचे। ड्रम के दल ने सभी खिलाड़ियों की अगवानी की। कार्यक्रम में
अतिथियों का स्वागत किया गया। थांगता प्रतिस्पर्धाओं के शुभारंभ की घोषणा पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने की तथा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ ग्रेंड मास्टर
थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रेमकुमार सिंह ने दिलाई। बुधवार को थांगता मैच के
महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले हुए अगले चरण के मुकाबले 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे।
थांगता मैच समयवार
कार्यक्रम
9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे। 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के
मैच होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष
वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे। दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा।
10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष
एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण
कार्यक्रम होगा।
.png)
No comments:
Post a Comment