Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से संजना को मिला जीवनदान

मण्डला 8 फरवरी 2023



                बच्चे अभिभावकों के जीवन का आधार होते हैं। उनसे ही परिवार की खुशियाँ होती हैं। अक्सर गरीब परिवार के लिये बच्चे की बड़ी बीमारी का इलाज करवाना नामुमकिन ही होता है। बच्चों के माता-पिता इसे अपना भाग्य समझने लगते हैं। नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम सकवाह निवासी 7 वर्षीय कु. संजना झारिया गरीब परिवार की बच्ची है। संजना के पिता दिलीप झारिया कहते हैं कि मैं मुख्यतः मजदूरी का कार्य करता हूं। मेरी बेटी संजना जन्म के बाद से ही बीमार रहने लगी। मेरी बेटी की सांस फूलती थी और सांस लेने में तकलीफ, अनियमित दिल की धड़कना, चक्कर आना, बेहोश होना, खेलने-कूदने में थक जाती। मैं अपनी बेटी के इलाज के लिए परेशान था।

                दिलीप बताते हैं कि स्कूल में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा संजना की जांच करने पर डॉक्टरों ने बताया कि संजना जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है। फिर मुझे जिला चिकित्सालय मण्डला से बताया गया कि संजना का ऑपरेशन होगा, किन्तु ऑपरेशन में परिवार पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नही उठाना होगा। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद अब संजना पूर्णतः स्वस्थ्य है। दिलीप मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post