BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जुआ सट्टा और अबैध रेत के कारोबार में लगाम लगाने में नाकाम जिला जिम्मेदार विभाग प्रमुख... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 8, 2023

जुआ सट्टा और अबैध रेत के कारोबार में लगाम लगाने में नाकाम जिला जिम्मेदार विभाग प्रमुख...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में इन दिनों सट्टा, जुआ, अबैध शराब, पूरे जिले में चल रहा है मंडला नगर में उनको जगह पर जुआ, सट्टा, और शराब जगह जगह आसानी से मिल रही है सट्टा पान दुकान किराना दुकानों में लिखा जा रहा है और जुआ नगर के साथ साथ ग्रामीण अंचल में बड़ी तेजी से चल रहा है और शराब तो नगर से लगे सभी ढाबों में बिक्री के साथ साथ बैठाकर पिलाई जा रही है। इसी तर्ज में मंडला, बिछिया, घुघरी, निवास, नारायण गंज वीजादांडी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में खुलेआम दिन रात देखा जा सकता है, वही जानकारी के अनुसार नैनपुर नगर में चल रहा बड़ा जुआँ फड़ शहरों से आ रहे खिलाड़ी पुलिस मोन



नैनपुर नगर में जुएँ, सट्टा और नशाखोरी की लत तेजी से अपने पैर पसार रही है। नैनपुर नगर में प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआँ खेला जाता है नैनपुर नगर में चकोर नदी के किनारे साहू बिल्डिंग में, वार्ड न० 4 में खंडेश्वरी मंदिर के किनारे, नैनपुर निवारी रोड के पास मकान में, शराब भट्टी के पास और ग्राम रेवाड़ा में इन सभी जगहों में बड़े पैमाने में जुआं चल रहा है गौरतलब की बात तो यह है कि नैनपुर में सट्टा  इतनी तेजी से चल रहा है छोटे छोटे से पान ठेले से लेकर चाय की टपरी तक गुड़ा भाग चल रहा है इसकी गिरफ्त में युवा पीढ़ी भी आ रही है। इन सामाजिक कुरीतियों की वजह से अधिकाश परिवार जहां आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो वहीं काफी युवाओं के कदम अपराध की दुनिया की ओर भी बढ़ रहे हैं। इससे युवाओं का भविष्य भी संकट में आ रहा है। दूसरी तरफ नशीले पदार्थो की बिक्री करने वाले और जुआ-सट्टा चलाने वालों की चांदी हो रही है बता दें कि नैनपुर नगर के साथ नैनपुर के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में भी  ग्रामीण क्षेत्रों में गली-मोहल्लों की किराना दुकानों से भी देशी-विदेशी अवैध शराब बेची जा रही है। ठेकेदार वाहनों में शराब भरकर गांव गांव तक पहुंचा रहे हैं। जुआँ सट्टा और अवैध शराब का धंधा चल रहा है। गांवों में सुबह से ही युवक विभिन्न जगहों पर सट्टा खेलने लग जाते है। नैनपुर नगर में प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआँ खेला जाता है इसकी बहुत बार नैनपुर पुलिस थाने में शिकायत भी की जा चुकी है नैनपुर थाने के पुलिस प्रशाशन और आबकारी विभाग अधिकारी के नाक के नीचे ये अवैध शराब और सट्टा, जुआँ का धंधा चल रहा है सट्टे के साथ बच्चों व युवाओं में नशाखोरी की लत भी लग रही है। आलम यह है कि स्कूलों के सामने भी नशीले पदार्थ बेचने वाले खोखे जमे हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी चोरी छिपे यहां आकर नशा करते हैं। इन सब अबैध कारोबारीयो से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों को समय समय मे खुल कर नज़राना भेंट किया जा रहा है जिस कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों में शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही हैं इससे समझ आता है कि विभाग प्रमुख इन अबैध कारोबारियों के सामने कार्यवाही न करते हुए उन्हें और की जाने वाली से शिकायतें से आगाह किया जा रहा है और कार्यवाही न होते देख माफ़िया राज जिले में चल रहा है वही जनचर्चा का विषय बना हुआ कि जिले के अधिकारियों को नजराना पेश किया जा रहा तो क्या जिले के सांसद, विधायक, ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भी इन अबैध कारोबारियों से कुछ मिल रहा हैं जो ये सब चुप चाप बेठे सब देख रहे पर जनता इस बात से नाराज है पर कुछ नही कर सकती पर कही न कही इसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखाई देगा क्योंकि जनता में इन भ्रस्टो पर बहुत तेजी से आक्रोश पनप रहा है गरीबो के घर बरबाद हो रहे है। बेरोजगारी है सरकार के नुमाइंदे ओर जनप्रतिनिधियों के क़रीबीयो से कही न कही अपने आप को ठगा हुआ महशुस कर रहे है और जो आज तक जिस कदर से बेलगाम हुआ प्रशासन को लेकर जनचर्चा बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment