Breaking

revanchal times new

लाड़ली लक्ष्मी योजना: माता-पिता बेटी के भविष्य को लेकर निश्चिंत

 

 

मण्डला 8 फरवरी 2023



                म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बालिकाओं के जन्म को महत्वपूर्ण बनाया है। उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में ही नहीं अपितु धनलक्ष्मी का आगमन माना जाने लगा है। बालिकाओं को कक्षा 6वी, 9वी, 11वी एवं 12वी में क्रमशः 2 हजार, 4 हजार तथा 6-6 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे बालिकाओं के भविष्य को संवारने में काफी सहायता प्राप्त होती है।

                ग्राम जुझारी निवासी अनन्या वरकड़े का जन्म 12 नवम्बर 2022 को हुआ। अनन्या लाड़ली लक्ष्मी है। अनन्या के माता-पिता बताते हैं कि हमने अपनी बेटी अनन्या के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया है। इस योजना के लाभ से अब हमें बेटी के भविष्य की चिंता नहीं है, हमारा परिवार चिंतामुक्त है। हम इस योजना से मिलने वाले लाभ के लिए बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post