BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी जिले के सहायक आयुक्त कार्यालय में छात्रवृत्ति घोटाला को लेकर जिम्मेदारों पर एफ आई आर की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 17, 2023

डिंडोरी जिले के सहायक आयुक्त कार्यालय में छात्रवृत्ति घोटाला को लेकर जिम्मेदारों पर एफ आई आर की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब




जिला पंचायत अध्यक्ष सहित हजारों की भीड़ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे

दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी  डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला जाना जाता है जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते के नेतृत्व में डिंडोरी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए भ्रष्टाचार एवं करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाला स्मार्ट क्लास घोटाला निर्माण कार्य के नाम की किए गए घोटाले को लेकर हजारों की संख्या में जिले में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग छात्र अभिभावक गण उपस्थित रहे घोटाले के जिम्मेदारों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव भी किया गया गौरतलब है कि सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए छात्रवृत्ति के साथ स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस क्रीड़ा गतिविधियों की राशि का आहरण कर अनियमितता का मामला प्रारंभिक जांच में उजागर हो चुका है जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते के नेतृत्व में छात्र हित को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसयूआई छात्र संगठन का भी इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर सहभागिता रही राज्य परिवहन बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन हुआ एवं सभा के आयोजन के बाद रेली कलेक्टर कार्यालय को घेरने जैसे ही निकली रैली की भीड़ देखकर लोगों ने भी दांतों तले उंगलियां दबा ली डिंडोरी पुलिस प्रशासन को भी अंदेशा नहीं था कि कितनी भीड़ होगी राज्य परिवहन बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट की ओर निकली रैली देखकर लोग दंग रह गए साथ ही साथ रोड खचाखच भरी दिखाई दे रही थी दूर-दूर तक जनता का हुजूम लगा हुआ था डिंडोरी जिला मुख्यालय में इस तरह की यह पहली रैली जिसमें मुख्य मार्ग पूरी तरह खचाखच भरा हुआ दिख रहा था रूद्रेश परस्ते के इस कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को पहले से ही थी इस कार्यक्रम के चलते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जनजाति कार्य विभाग के अधिकारी पहले से ही नौ दो ग्यारह हो गए थे सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए मनमानी घोटाले भ्रष्टाचार को लेकर यहां कोई पहला आंदोलन नहीं है इसके पूर्व भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा वर्तमान सहित आयुक्त के खिलाफ आंदोलन किया गया था एवं पुतला दहन किया गया था किंतु सरकार में ना ऐसे अधिकारी पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की जाती है और ना ही दिखाई पड़ता कि अधिकारियों के कानों में आंदोलनों की जू तक रेंगते नजर नहीं आती इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि चाहे आंदोलनकारी कितना भी आंदोलन कर ले हम भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं करेंगे सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला जिनको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं आए दिन होती रहती है इनके द्वारा किए गए बड़े-बड़े भ्रष्टाचार पर तरह-तरह की जांच एजेंसियों ने इनकी पदस्थापना की जगहो पर छापेमारी की कार्यवाही की लेकिन क्या करें गांधीजी के आगे तो सभी नतमस्तक हो जाते हैं यही कारण है कि सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को इस तरह के आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ता अब देखना यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष  की अगुवाई में किए गए इस बड़े आंदोलन का क्या परिणाम निकलता  मंगलवार 17 जनवरी को आयोजित विशाल छात्र आंदोलन मैं कांग्रेस के नेता जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते रमेश राजपाल वैभव कृष्ण परस्ते श्रीमती हीरा देवी परस्ते श्रीमती अंजू व्यवहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की जनता एवं बड़ी संख्या में छात्र और छात्रा मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment