रोकड़े ने कहा- सेवा निवृत्ति की उम्र 58 वर्ष की जाए , युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही सरकार...
रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के भुआ बिछिया नगर परिषद के विनोद रंगमंच में सम्यक अभियान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन बिछिया कोऑर्डिनेटर कौशल्या मरावी द्वारा किया गया जिसमें उनके नेतृत्व में बेरोजगारी की मुद्दों पर युवाओं को जागरूक करने के लिए सम्यक अभियान के नाम पर विशाल सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य बक्ताओ द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए अपने अपने सुझाव दिए ,, कार्यक्रम की शुरुआत में रीवा से आए वक्ता शेलेंद्र श्रीवास्तव के भाषण से शुरुआत हुई जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य पर युवाओं का ध्यानाकर्षण कराया। इसके पश्चात बिछिया के युवाओं द्वारा मंच के माध्यम से अपनी बात रखी गई बिछिया के युवा अक्षत झारिया एवं समाजसेवी संजय इरपाची द्वारा मंच के माध्यम से अपनी बात रखी गई कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायत सदस्य एवं बिछिया विधानसभा कोऑर्डिनेटर कौशल्या मरावी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को जागरुक होना अति आवश्यक है और बेरोजगारी को देखते हुए एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी देश की पुरानी समस्या है। जिस भी दल की सरकार सत्ता में होती है, वो यह दावे करती है कि उसने रोजगार का सृजन किया। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल जनता से लाखों नौकरियां देने का वादा भी करते हैं और किसके कितने वायदे पूरे होते हैं, ये सबको मालूम ही है। आज युवा मेंटली डिप्रेशन में जा रहा है और मायूस होकर खुदकुशी कर रहे हैं।
हालत यह है कि युवा रोजगार न मिलने पर गलत राह पर जा रहे है। देश सहित प्रदेश में युवाओं की आवाज दबाने का काम सत्ता धारी पार्टियां कर रही है। सरकारों को सोचना चाहिए कि युवाओं के विषय में उद्योग लगाए और जो रिक्त पद है उन पर भर्ती करें एव अन्य पदों की वेकेंसी निकाले जिस से युवाओं को रोजगार प्राप्त हो।
रोकड़े ने कहा- युवा गलत राह पर जा रहे और सरकार आवाज दबाने का काम कर रही| इस बात को ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्ति की उम्र 58 वर्ष की जानी चाहिए साथ ही शिक्षित बेरोजगार के पद के लिए न्यूनतम वेतनमान सुनिश्चित होना चाहिए साथ ही कर्मचारियों का आउटसोर्सिंग बंद होना चाहिए।
कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी विवेक पवार द्वारा किया गया इस दौरान सम्यक अभियान कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता भास्कर राव रोकड़े शैलेंद्र श्रीवास्तव ,सामाजिक कार्यकर्ता पारुल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा उपाध्यक्ष रानू राजपूत , वरिष्ठ समाजसेवी जोश सिंह ठाकुर शिवानंद गोस्वामी , झुन्ना ठाकुर ,डमरू राजपूत , सुनील उईके ,शशांक गोस्वामी , प्रफुल्ल तिवारी , अमन राजपूत , त्रिवेणी तेकाम , विकास कुमार गवले, रजनी मरावी, चेतना राजपूत, नारायणी साहू, विकास पांडे ,पूनम रजक, शालू पाण्डेय, हर्षलता श्रीवास एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता एवं युवा मौजूद रहे।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment