मंडला 28 दिसम्बर 2022
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ
विपणन वर्ष 2022-23 में
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में 32141 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। जिले के
सभी 67 खरीदी केन्द्र क्रियाशील हैं, जिनमें अभी तक 20051 किसानों ने 1153174.41 क्विंटल धान विक्रय किया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा किसानों से अनुरोध किया गया है कि अपनी सुविधा अनुसार
उपार्जन केन्द्र का चयन कर स्लॉट बुकिंग करा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सकें। प्रशासन
द्वारा किसानों से उपार्जन केन्द्र पर विक्रय हेतु अच्छी औसत किस्म (एफ.ए.क्यू.)
क्वालिटी का धान ले जाने का अनुरोध किया गया है।
Tags
adivasai-jila mandla
adivasi jila mandla
Collector Harshika Singh
Collector-Harshika Singh
collector-mandla
District Mandla
harshika singh
Mandla City
