BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2-6 जनवरी तक आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें कलेक्टर ने एलिम्को शिविरों की तैयारियों के दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 27, 2022

2-6 जनवरी तक आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें कलेक्टर ने एलिम्को शिविरों की तैयारियों के दिए निर्देश




 

मंडला 27 दिसम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत एलिम्को शिविरों के आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि 2 से 6 जनवरी 2023 तक जिले के सभी विकासखण्डों में एलिम्को शिविर लगाए जाएंगे। एलिम्को शिविरों से संबंधित विकासखंडवार तारीखों की जानकारी का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम, सीईओ जनपद अपने मैदानी अमले से एलिम्को शिविरों की तारीखवार जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लगातार मुनादी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इन शिविरों में जिले के दिव्यांगों को लाभ देना सुनिश्चित करें, कोई भी दिव्यांग वंचित न रहें।

                कलेक्टर ने बैठक में बताया कि भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत मण्डला जिले में दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों हेतु सहायक उपकरण तथा जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के संबंध में 2 से 6 जनवरी 2023 तक एलिम्को द्वारा परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 जनवरी को जनपद पंचायत मंडला, नगरपालिका मंडला एवं नगर परिषद बम्हनी, 3 को जनपद पंचायत नैनपुर एवं नगरपालिका नैनपुर, 4 को जनपद पंचायत बिछिया, जनपद पंचायत मवई एवं नगर परिषद बिछिया, 5 को जनपद पंचायत घुघरी एवं जनपद पंचायत मोहगांव तथा 6 को जनपद पंचायत निवास, जनपद पंचायत बीजाडांडी, जनपद पंचायत नारायणगंज एवं नगर परिषद निवास में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि शिविरों में दिव्यांगजनों के लिए पीने के पानी, बैठने तथा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दिव्यांगों को शिविर स्थल तक लाने के लिए वाहन का इंतजाम भी करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि एलिम्को शिविरों के लिए स्थानों का चिन्हांकन करते हुए स्थानीय स्तर पर जानकारी का प्रचार-प्रसार करें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में शिविरों के सफल आयोजन के लिए बैठक लें।

No comments:

Post a Comment