BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हुनरमन्द बनाया जा रहा है - महेश सोनी....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 14, 2022

सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हुनरमन्द बनाया जा रहा है - महेश सोनी.......




सेवा भारती द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी  -  सेवा भारती द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा राजनगर के बीआरसी भवन में प्रमाण पत्र वितरण एवं महिला स्वावलंबन पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि सेवा भारती महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री महेश सोनी, प्रांत सचिव अनिल शर्मा,ब्रजमोहन दुबे प्रंतीय सह सचिव,थाना प्रभारी किशोर वामनकर, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक  किरण सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, डा अविनाश तिवारी,समाजसेवी संतोष मोदी एवं वरिष्ट पत्रकार रामाशंकर महोबिया, राकेश आतंपुज्य, राजू डेहरिया, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंद्रे के आतिथ्य में संपन्न की गई। महिला स्वावलंबन को लेकर सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं महिला स्वावलंबन कार्यशाला के चलते उपस्थित अतिथियों द्वारा महिलाओं को अपने उद्बोधन में मार्गदर्शन दिया गया इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के संचालक अशोक बंदेवार द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का परिचय देते हुए कहा  कि

महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंम्बी  बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती के  द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है।त्रैमासिक प्रशिक्षण में जरूरतमंद परिवारों की युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षक  रंजीता हरदुवा द्वारा कपड़ो की कटिंग, सिलाई करना व तैयार करना आदि का कौशल सिखाया जा रहा है। जिसमें पंजीकृत युवतियाँ व महिलाएँ द्वारा रुचि लेकर सिलाई का कौशल सीखकर हुनरमन्द बन रहीं हैं।अभी तक प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से लगभग 350 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। अगली कड़ी में सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री महेश जी सोनी द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि

सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एक प्रकल्प है। यह मुख्यत: वनवासी क्षेत्रों में कार्य करता है। इसके मुख्य कार्य हैं - शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार धर्म-परिवर्तन से वनवासियों की रक्षा आदि।सेवा भारती एक अखिल भारतीय स्वैच्छिक सेवा संगठन है। इसका कार्यक्षे़त्र वे सेवा-बस्तियो है, जिन्हे लोग सामन्यतः कच्ची, गंदी एव पिछडी व उपेक्षित बस्तियो के नाम से पुकारते है। सेवा का लक्ष्य है- विभिन्न कारणो से वंचित रह गये वर्ग मे स्वाभिमान का संचार कर, उसे स्वावलम्बी बनाना तथा सेवा प्रक्रिया से समाज मे सामाजिक समरसता का भाव जाग्रत करना ताकि प्रत्येक भारतीय इस महान राष्ट्र का सुनागरिक सिद्ध हो सके। सेवा भारती द्वारा बिना किसी राजकीय अनुदान व सहयोग के देश भर मे 1 लाख से भी अधिक सेवा के विविध प्रकल्प संचालित किये जा रहे है।सेवा भारती ने सेवा कार्यो को मात्र सेवा, यश-अर्जन, पुण्य-प्राप्ति, समय का सदुपयोग, परंपरा का निर्वहन आदि उददेश्यो से प्रारंभ नही करके सेवा के गहन तत्व को आत्मसात करने का उपक्रम किया है। सेवा भारती का विश्वास है कि सर्वसामान्य व्यक्ति वंचितो के प्रति भावात्मक लगाव रखे तभी समाज मे समरसता का वातावरण बन सकता है। समापन में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका रंजीता हरदुवा द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष  गायत्री झारिया , ईरसाद बेगम ,पवन यादव,नान बाई जंघेला साबरा खान, नीलू बंदेवार,मोतिराम हरदुवा ,रामकृष्ण डेहरिया, के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment