दैनिक रेवांचल टाईम्स केवलारी- विश्व स्वास्थ संगठन स्वास्थ्य मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन के द्वारा 9 माह से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को वायरल संक्रमित बीमारी से रोकने के परिपेक्ष्य में चलाए जा रहे महा अभियान के तहत मीजल्स रूबैला वैक्सीन का डोज शत प्रतिशत पूरा करने के मूल उद्देश्य को लेकर दिनांक 14/11 /2022 को बाल दिवस के शुभ अवसर पर सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य एल आर बछालिया, ए के लाकरा खंड चिकित्सा अधिकारी ने रानी अवंती बाई वार्ड की पार्षद साधना दारासिंह जंघेला के 18 महीने के बेटेआयांश जंघेला को रूवेला मीजल्स का टीका लगाकर शुभारंभ किया ।मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 30 नवंबर तक शत प्रतिशत वायरल संक्रमित रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ।इस मौके पर रमाशंकर महोबिया, रफीक खान पत्रकार, ए वी खान , मीना तिवारी एएनएम, राखी सोनी, साधना प्रजापति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संतकुमार बछालिया, हेमंत शेंडे शिक्षक सहित पार्षद पति दारासिंह जंघेला छोटे छोटे बच्चे उपस्थित थे।
पार्षद के 18 महीने के बेटे को रूवेला मीजल्स का टीका लगाकर किया गया शुभारंभ....
bydigital bharat
-
0

