दैनिक रेवांचल टाईम्स केवलारी |नगर से लगी बैनगंगा के तट पानी के किनारे तैरता शव को सुबह ढीमर सागर बर्मन ने देखा,वह मछली पकड़ने गया था देखते ही उसने तत्काल पुलिस थाने फोन लगाकर सूचना दिया पुलिस शव स्थान में पहुंच सज्ञान में लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं थाने से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई एस के राय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है क्योंकि डॉक्टर ए के लकरा ने बताया कि शव लगभग बीस से पच्चीस दिन पुराना है श्री राय ने बताया शव के दाहिने हाथ में गुदना से त्रिशूल व ॐ बना है , नीले रंग का लोवर, सफेद रंग की शेंडो बनियान है।राय ने आगे बताया कि मर्ग क्रा. 79/22 धारा 174 सी आर पी सी कायम कर जांच में ले लिया गया है।
बीस से पच्चीस दिन पुरानी मिला अज्ञात व्यक्ति का मिला शव.....
bydigital bharat
-
0
