Breaking

revanchal times new

2 दिवसीय गौरव दिवस का हुआ आगाज प्रातः सभी वार्डों से निकली प्रभातफेरियाँ, कुम्भ स्थल पर भव्य योगाभ्यास नर्मदाष्टक गायन से शुभारंभ, शिवतांडव श्लोक पर योग

 






मण्डला 14 नवम्बर 2022

                14 एवं 15 नवंबर को मंडला जिले में गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 2 दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कलश यात्रा, फुड फेस्टिवल सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गौरव दिवस के पहले दिन 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे जिला मुख्यालय के सभी वार्डों से प्रभातफेरियाँ निकली तथा कुंभस्थल पर पहुंची। कुंभ स्थल पर भव्य योगाभ्यास के आयोजन के साथ 2 दिवसीय गौरव दिवस का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गायन प्रस्तुत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा ने पोस्टर अनावरण कर गौरव दिवस आयोजन का शुभारंभ किया। अतिथियों एवं मंच के पास खड़े बच्चों ने गुब्बारों को हवा में छोड़कर संपूर्ण मंडला जिले को आगामी 2 दिवसीय आयोजन के शुभारंभ का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्कूली बच्चे, योग से जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, सीआरपीएफ के जवान तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

मीनूमॉय रोबिना सिंह के योगासनों ने बटोरी तालियाँ

 

                कुंभ स्थल पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग के अलग-अलग आसनों का आकर्षक प्रदर्शन किया। शिव तांडव श्लोकों के साथ योग कला से जुड़े बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही आसनों का लयबद्ध प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मिनी सिंह ने मंच से उपस्थितजनों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। मीनूमॉय रोबिना सिंह ने कान्हा सो जा जरा ..... के संगीतमय धुन पर योग की आकर्षक मुद्राओं का प्रदर्शन कर उपस्थितजनों से सराहना एवं तालियाँ बटोरी। सभी ने रूबीना सिंह की हतप्रभ कर देने वाले आसनों को देखकर उत्साहवर्धन किया। कुंभस्थल पर उपस्थितजनों, बच्चों ने उत्साह के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। नगरपालिका द्वारा बच्चों को फलाहार भी बांटे गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post