BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री के सपने पर पानी फेर रहा पीएचई विभाग जल जीवन मिशन योजना में ईई विनोद तिवारी करवा रहे भारी अनियमित्ताएं...निष्पक्ष जांच आवश्यक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

प्रधानमंत्री के सपने पर पानी फेर रहा पीएचई विभाग जल जीवन मिशन योजना में ईई विनोद तिवारी करवा रहे भारी अनियमित्ताएं...निष्पक्ष जांच आवश्यक







रेवांचल टाईम्स - उच्चाधिकारियों अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक गिर सकते है। (लक्ष्मण सिंह अहिरवार)-


       हमारे मन और दिलों में यदि कुछ अच्छा करने की नीयत हो तो बरकत अवश्य ही हो जाती है फिर चाहे वह व्यक्तिगत काम हो,सार्वजनिक हो या फिर प्रशासन के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करने शासकीय योजनाओं को पहुंचाने की!तो मानिए सब अच्छा ही होता है किंतु यदि हमारे मन मे कहीं व्यक्तिगत स्वार्थ आ जाये तो उपरोक्त बातों का कोई मोल नही,हाल ही में पी एच ई विभाग सिवनी के कार्यपालन यंत्री विनोद तिवारी के मार्गदर्शन में करोड़ों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं किंतु इनका इस विभाग में वर्षों का अनुभव और सिवनी जिले में लगभग 4 वर्षों का अनुभव बहुत ज्यादा जनहित के काम नही आ रहा है अपितु लोग कहने लगे हैं कि तिवारी साहब अब बस आपसे नही हो पायेगा ठेकेदारों से सीधे संपर्क में रहकर अधिकारी सही कार्य करने पर जोर देते हैं किंतु यहां तो इबारत उल्टी लिखी जा रही है सूत्र बताते हैं पहले विनोद तिवारी जी का सेटअप बनता है फिर विभाग का काम होता है अब सेटअप का मतलब यह है कि यदि आप किसी से उपकृत हुए हैं तो आपको उसकी सुनना तो पड़ेगा ही चाहे वह वीनस कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार ही क्यों न हो और अमूमन हो भी यहि रहा है जिससे विभाग की छवि तो धूमिल हो ही रही है वहीं देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया की योजनाओं पर विभाग प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है।


विनोद तिवारी द्वारा बीते वर्षों में हुए निर्माण कार्यों की हो जांच


बीते 4 वर्षों से एक ही स्थान सिवनी में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ विनोद तिवारी द्वारा अब तक जो भी कार्य कराए गए हैं उसकी विधिवत जांच होना बेहद आवश्यक है यदि जांच हुई तो अधिकांश योजनाओं में भृष्टाचार स्वतः ही उजागर हो जाएगा अभी 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत 2024 तक देश के हर घर,हर परिवार,हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का सपना देखा गया है।जिसके लिए 15 अगस्त 2019 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जल जीवन मिशन योजना लागू की गयी।उक्त योजना के क्रियान्वयन के लिए 3.60 लाख करोड रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत पीएचई विभाग के माध्यम से करोडों रूपए के निर्माण कार्य पूरे देश में कराए जा रहे हैं।प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना के क्रियान्वयन में काफी गंभीर नज़र आ रही है किन्तु धरातल पर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलिभगत के चलते प्रधानमंत्री मोदी के सपनों पर कुठाराघात किया जा रहा है।इस पूरी योजना को सिवनी जिले में विभाग के कार्यपालन मंत्री विनोद तिवारी ठेकेदार के साथ मिलकर भारी गड़बड़ी कर रहे हैं बता दें उक्त योजना में जिले के आठों विकासखण्डों में करोड़ों के काम चल रहे हैं जिस पर विनोद तिवारी एवं निर्माण एजेंसी वीनस एन्ड कम्पनी मिलकर विभाग को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं समय रहते यदि कार्यपालन यंत्री को नही हटाया गया तो उक्त योजना को सिवनी में विभाग कि छवि को कलंकित होने से कोई नही बचा सकता।


केवलारी,छपारा और लखनादौन में भी हुआ भारी घालमेल

हमारी सर्वे टीम ने जब केवलारी के बाद छपारा व लखनादौन क्षेत्र के कुछ स्थानों में जाकर देखा तो पूर्ण विश्वास हो गया कि विभाग द्वारा ईई विनोद तिवारी के इशारे पर किस तरीके से योजनाओं को पलिता लगाया गया है

No comments:

Post a Comment