BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशासन की स्वच्छता अभियान का मजाक बना रहे पंचायत कर्मी, बिना टेंक के बना दिया शौचालय, आज भी पड़ा आधा अधूरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

प्रशासन की स्वच्छता अभियान का मजाक बना रहे पंचायत कर्मी, बिना टेंक के बना दिया शौचालय, आज भी पड़ा आधा अधूरा




दैनिक रेवांचल टाइम्स -  डिंडोरी   जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगई का मामला एक ओर प्रशासन जहां स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर लगातार अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत अंगई में प्रशासन के स्वच्छता अभियान को मजाकिया बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि अंगई में पिछले दो सालों से बन रहा सार्वजनिक शौचालय निर्माण आज भी आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है वहीं स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए स्वच्छता परिसर में 2021-22 में बनाया गया बताया जा रहा है, सामने से देखने पर लगता है कि शौचालय निर्माण पूर्ण हो गया है पर आपको बता दें कि पंचायत कर्मियों की लापरवाही कहें या अनियमितता कि इस स्वच्छता परिसर में सेप्टिंग टेंक का निर्माण कार्य ही नहीं कराया गया है‌। आपको बता दें कि पंचायत कर्मियों की लापरवाही के चलते सेपटिंग टैंक का निर्माण नहीं किया गया है जबकि आधे अधूरे परिसर को पूर्ण दिखाने की कोशिश की गई है। इस तरह की अनियमितताओं और लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों अपेक्षा है कि जल्द से जल्द इस तरह के पंचायत कर्मियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे स्वच्छता परिसर का उपयोग किया जा सके।

No comments:

Post a Comment