BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हेड लाइन- सड़कों पर जाम, प्रशासन गहरी नींद में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

हेड लाइन- सड़कों पर जाम, प्रशासन गहरी नींद में...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में यातायात व्यवस्था की शून्य हो चुकी है जगह जगह जाम ऑटो स्टैंड लोगो द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देना आये दिन घटना दुर्घटना को आमंत्रण दिया जाता है।

            वही नारायणगंज क्षेत्र अंतर्गत नारायणगंज से जबलपुर मार्ग और मंडला मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, सड़कों पर सवारी और माल वाहक वाहनों के खड़े होने से आवागमन में असुविधा होती है परंतु प्रशासन बेखबर होकर आराम फरमा रहा है।


सड़कों पर खड़े रहते हैं वाहन


      जाम लगने का मुख्य कारण सड़क पर खड़े होने वाले वाहन है वाहन चालक और वाहन मालिक अपनी मन मर्जी सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा कर के चले जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और बस कंडक्टर के द्वारा हटाया जाता है जिसके कारण आम जनता व्यापारियों एवम् बस यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है 



स्कूली बच्चों को होती है अधिक परेशानी


सड़क पर जाम लगने और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों से स्कूली बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , टिकरिया हाई स्कूल और  रेड ब्रिज स्कूल के बच्चे इसी मार्ग से स्कूल आते जाते हैं,अगर कल को कोई हादसा हो जाये तो जिम्मेदार कौन होगा इसकी परवाह भी यातायात प्रशासन को नहीं है।

No comments:

Post a Comment