BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता संपन्न




बजाग पुलिस के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी थाना एवं तहसील मुख्यालय बजाग में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के दिशानिर्देश एवं थाना प्रभारी गिरवर सिंह उइके की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के तत्वावधान में अनेक स्थानों पर मैराथन दौड़ आयोजित किया गया जिसमें कन्या परिसर बजाग, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाही, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सैलवार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय झनकी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांडा स्कूल की छात्राओं ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र- छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने एवं देशभक्ति की भावना के साथ सभी ने शपथ लेते हुए सरदार पटेल की दूरदर्शिता का लोहा मानते हुए, स्वयं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया। 

सर्व विदित हो कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया है।

No comments:

Post a Comment