BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गोपाष्टमी पर गो पूजन का विशेष महत्व सभी जनमानस मनाएं गोपाष्टमी का पर्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

गोपाष्टमी पर गो पूजन का विशेष महत्व सभी जनमानस मनाएं गोपाष्टमी का पर्व




चार गौशाला एवं दो गौ सेवकों के घर में दी अपनी उपस्थिति गौ संवर्धन वोर्ड के जिला उपाध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल एवं सदस्य अनादि वर्मा ने 


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज सभी गौशालाओं में गाय माता की पूजा अर्चना कर गाय माता को भोग लगाया गया सभी गौशालाओं में बहुत ही उत्साह के साथ यह व्रत की शुरुआत हुई गौ  भक्तो एवं डॉक्टरों की टीम गौशाला के संचालक एवं  गौ सेवकों ग्राम वासियों ने सभी ने बढ़ -चढ़ के  आज के इस पूजन कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज जनों को गो पुत्र दिलीप चंद्रौल एवं अनादि वर्मा के द्वारा गाय के गोबर एवं गोमूत्र एवं देसी गाय माता को बढ़ावा देने के लिए विशेष रुप से सभी लोगों के बीच में अपनी बात रखी साथ ही सभी गौशाला को स्वावलंबी बनाने  को लेकर भी चर्चा हुई गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने सभी आम जनमानस से यह निवेदन किया कि आप लोग अपने अपने घरों में कंडा बनाएं एवं देसी गाय माता को पालें देसी गाय माता के दूध में विशेष पोषक तत्व पाए जाते हैं वहीं पर जर्सी या भैंस का दूध दोनों ही शरीर के लिए बहुत नुकसान दे रहे हैं हम अपने बच्चों को देसी गाय माता का ही दूध का सेवन करवाएं गर्भवती माताएं को भूलकर भी भैंस एवं जर्सी गाय का दूध ना दें कंडे बनाए एवं कलेक्टर महोदय से भी निवेदन करेंगे कि अंत्येष्टि में जो लकड़ी का उपयोग होता है उसकी जगह कंडा का उपयोग किया जाए ताकि पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा गाय माता की गोबर की भी वैल्यू बढ़ेगी साथी वृक्ष बचेंगे एवं पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा एवं बहुत से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा यह पर्व पहली बार गौशाला में हमारे जिले में मनाया गया है निश्चित ही आने वाले साल में इस कार्यक्रम को और भी हर्षोल्लास के साथ हर गौ सेवकों के घर में मनाया जाए यह प्रयास रहेगा आज के कार्यक्रम मैं गौ संवर्धन बोर्ड की तरफ से गो पुत्र दिलीप चंद्रौल एवं अनादि वर्मा दोनों ने पहले फूल सागर की गौशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गाय माता का पूजन अर्चना कर गाय माता का भोग लगाया लोगों  गाय माता के गोबर गोमूत्र के बारे में जानकारी दी एवं गो ग्रास के विषय में सभी से निवेदन कर अवगत कराया गोबर के विषय में कुछ जानकारी एवं गोमूत्र के विषय में जानकारी के साथ ही हर गौशाला को स्वावलंबी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई इसके बाद सुरंग देवरी गौशाला में जाकर अपनी उपस्थिति दी इसके बाद धेनुवाडी गौशाला में पूजा अर्चना कर दयोदय गौशाला मैं भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर सभी गौशालाओं में पूजा पाठ की एवं जिले की अन्य गौशालाओं में पदाधिकारी की उपस्थिति रही इस मौके पर श्रीमती संजूलता सिंगौर भी रही उपस्थित

No comments:

Post a Comment