Breaking

revanchal times new

शालेय पत्रिका विद्यार्थियों की कल्पनाओं को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम: डॉ अंजना तिवारी


बालक मंदिर शाला  की वार्षिक शालेय पत्रिका "उमंग" का हुआ विमोचन

रेवांचल टाईम्स - जबलपुर मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव के दरमियान साल की वार्षिक पत्रिका उमंग का विमोचन महिला मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती अंजना तिवारी द्वारा किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता डॉक्टर हिमांशु श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ज्वाइंट डायरेक्टर (वित्त) श्री विकास श्रीवास्तव, शाला  प्रबंधक डॉ रश्मि श्रीवास्तव, प्राचार्य श्रीमती शशि किरण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुजाता सिंह, सचिव श्रीमती प्रतिभा पाणी सहित अन्य सदस्य बहनें, शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित थे । 

   अपने उद्बोधन में डॉक्टर श्रीमती अंजना तिवारी ने कहा कि  वार्षिक पत्रिका उमंग का प्रकाशन एक सकारात्मक पहल है, इससे जहां शाला के वर्ष भर गतिविधियों की जानकारी मिलती है वहीं अध्यनरत विद्यार्थियों की कल्पनाओं को उजागर करने का यह एक सशक्त माध्यम होता है । 

उन्होंने कहा कि  वार्षिक शालेय पत्रिका का प्रकाशन महिला मंडल और शाला परिवार के सामूहिक उद्यम का परिणाम है। 

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हिमांशु श्रीवास्तव ने शालेय पत्रिका  प्रकाशन के लिए शाला प्रबंधन   और मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री विकास श्रीवास्तव को साधुवाद देते हुए कहा कि साहित्य और रचना विद्यार्थियों को प्रसन्न करते हैं, जिससे युवा मन लिखने के सहारे उड़ान भरने का प्रयत्न करता है। 

शालेय पत्रिका में विभिन्न कक्षाओं के छात्र- छात्राओं की मौलिक और आकर्षक रचनाएं शामिल है, जो बेहद पठनीय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new