Breaking

revanchal times new

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार स्कूल आते-जाते करता था पीछा


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां थाना बम्हनी में दिनांक 12 नवंबर 2022 को नाबालिक लड़की द्वारा अपने माता-पिता के साथ आकर रिपोर्ट की थी कि उसके गांव का लड़का स्कूल आते जाते समय उसका पीछा करता है, उसके साथ छेड़छाड़ करता है, आए दिन परेशान करता रहता है, जिस कारण से स्कूल आने-जाने में डर लगता है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 673/2022 धारा 354 354d आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की तलाश पतारसी के दौरान आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी करके एवं साइबर सेल से आरोपी की लोकेशन के आधार पर पकड़कर गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, 

 उल्लेखनीय कार्य- आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्री निलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल hc फागुलाल, c इसरार खान सुनील ठाकुर उत्तम गोटिया विनोद पटेल साइबर सेल से सुरेश भटेरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post