जिस तरह सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है. बुधवार के दिन गणेश जी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और उनको प्रसन्न करने के लिए उनका पसंदीदा भोग भी अर्पित किया जाता है. हिंदू धर्म में कोई भी मंगल कार्य करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि इससे कार्यों में सफलता मिलती है. यदि कोई व्यक्ति काफी समय से धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे बुधवार के दिन किए गए कुछ उपाय जरूर राहत दिलाएंगे.
धनवान बनाएंगे ये उपाय
- बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का विधि-विधान के साथ पूजन करना चाहिए. कहते हैं कि यदि आपकी पूजा से गणेश जी प्रसन्न हो जाएं तो हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. इस दिन यदि उन्हें दूर्वा अर्पित की जाएं तो अधिक फलदायी होता है.
- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने के साथ ही लड्डू का भी भोग लगाना चाहिए. लड्डू उन्हें अति प्रिय है. लड्डू का भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाओं को समाप्त करते हैं.
- इसके अलावा अगर आप गणेश जी कृपा पाना चाहते हैं तो प्रत्येक बुधवार के दिन उनके मंदिर में जाकर 5,7 या 11 परिक्रमा लगाएं. ऐसा लगातार 11 बुधवार तक करें. जल्द ही आपको अपने जीवन में बदलाव दिखाई देने लगेगा.
- बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे दान दें और फिर कुछ पैसे उनसे आशीर्वाद के रूप में मांग लें. इन पैसों को घर के मंदिर में रखें और फिर हरे रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी या उसे स्थान पर रखें जहां आप धन रखते हों.
- यदि कोई व्यक्ति काफी समय कर्ज में डूबा हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी उसे कर्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग लाएं. फिर उसे उबालकर उसमें घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें. इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
No comments:
Post a Comment