रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में छात्रावासी छात्र कुर्सी टेबिल के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में छात्रावासी छात्रों ने प्रशासन से कई बार शिकायत भी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों ने प्रशासन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में छात्रावासी छात्र कुर्सी टेबिल के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में छात्रावासी छात्रों ने प्रशासन से कई बार शिकायत भी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों ने प्रशासन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। देवेंद्र छात्रावास के प्रमुख सोमदत्त यादव ने कहा कि विभागों में भी बैठक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस मामले में कई बार प्रशासन को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। शौचालयों के बुरे हाल हैं, दरवाजे, खिड़की जहां तहां टूटे पड़े हैं।
छात्रावास निर्माण को लेकर भी कई बार सवाल किया गया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। छात्रों का कहना था कि विवि और छात्रावास में फर्नीचर की कमी है, जिसे तत्काल पूरा किया जाए। छात्रावास में रेनोवेशन के नाम पर हुई गड़बड़ी की जांच की जाए।
अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए। छात्रावासी छात्र सोमदत्त यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति विभाग में न ही सीबीसीएस के नियमों का पालन किया जाता ना ही समय पर विभागाध्यक्ष आते हैं। छात्रों के साथ व्यक्तिगत रूप से परेशान कर विवाद पैदा किया जाता है। छात्रों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। नल, टोंटी और साफ-सफाई की सुविधा प्रदान की जाए। छात्रावास में मेस की सुविधा प्रदान करने के साथ ही विवि परिसर में कैन्टीन प्रारंभ करने की मांग की गई।

No comments:
Post a Comment