जबलपुर।जिले के पाटन नगर में मुख्य चौराहे में स्थित सिद्धेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर में मंगलवार को सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक चोर ने मंदिर में रखी दान पेटी चोरी कर ली जिसमे की करीब 20 से 22 हजार की रकम मंदिर समिति द्वारा बताई जा रही है,सुबह सुबह हुई चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर अब पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है,पाटन के मुख्य चौराहे में हुई यह चोरी अब पुलिस विभाग की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर रही है क्योंकि मंदिर की दीवार से सटकर पुलिस चौकी भी बनी हुई है,पुलिस चौकी के बगल में हुई यह चोरी अब चर्चा का विषय बनी हुई है की जब पुलिस अपनी चौकी से लगे हुए मंदिर में चोरी की वारदात को नही रोक पाई तो इतने बड़े थाना क्षेत्र में चोरी जैसी वारदातों पर कैसे लगाम लगाया जा सकेगा।
पुलिस चौकी के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी पुलिस की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल
bydigital bharat
-
0
