रेवांचल टाइम्स डिंडोरी - जनपद पंचायत बजाग में लंबे समय से मनरेगा योजना में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। जिसे देखते हुए स्थानीय जनपद सदस्य ने कमीशन बाजी को रोकने और सामग्री के भुगतान में नंबर सिस्टम लागू करने को लेकर मुख्यकार्यपालन अधिकारी बजाग को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख है कि क्षेत्र के दौरे के दौरान सरपंच सचिव के द्वारा लगातार बताया जा रहा है कि जनपद में मनरेगा योजनांतर्गत 15 से 20 प्रतिशत तक कमीशन की मांग की जाती है। और इसके बावजूद भुगतान समय पर नहीं हो पाता जनपद सदस्य ने उल्लेख किया है कि सी ई ओ की पीठ पीछे ये सारे कृत्य हो रहे हैं। जिससे उनकी एवम जनपद पंचायत की छवी धूमिल हो रही है। अतः जनपद में कमीशन बाजी की प्रथा पर रोक लगाई जाए। एवम जो काम पहले हुए हैं उनका भुगतान पहले किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिससे कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता पर ग्रहण ना लगे।
