BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनरेगा मजदूरी में भ्रष्टाचार जनपद सदस्य के निरीक्षण में हुआ खुलासा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 9, 2022

मनरेगा मजदूरी में भ्रष्टाचार जनपद सदस्य के निरीक्षण में हुआ खुलासा



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी   जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बजाग रैयत में मजदुरों के मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल दीवाली के समय ग्राम के मजदूर जनपद सदस्य और ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे कि मजदूरी दर 204 रुपये होने के बावजूद उन्हें 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया गया है। उपयंत्री से बात करने पर पता चला कि पंचायत द्वारा नाला विस्तारीकरण के मस्टर जारी किए गये थे लेकिन मजदूरों से नाडेप अंतर्गत बन रहे कचड़ा घरों में काम कराया गया, उपयंत्री ने बताया कि जब नाला विस्तारी करण में काम की प्रगती नही दिख रही है तो मूल्यांकन कम आएगा ही। मजदूरों ने भी जानकारी दी कि उन्होंने नाला विस्तारी करण में कुछ दिन काम करने के बाद कचड़ा घर निर्माण में काम किया है। जिसके बाद जनपद सदस्य लोकेश पटेरिया ने स्थानीय पंच द्वारका शरण ठाकुर के साथ नाला विस्तारी करण का दो बार निरीक्षण किया और पाया कि नाला विस्तारी करण के मजदूर अन्य जगह पर काम कर ही रहे हैं साथ ही मजदूरों की फर्जी हाजरी भी भरी जा रही है। जनपद सदस्य ने बताया कि पहली बार के निरीक्षण में  पता चला कि 45 लोगों का मस्टर जनरेट हुआ था जबकी सिर्फ 9 मजदूर उपस्थित थे वो भी नाला विस्तारी करण में नहीं बल्कि शौचालय निर्माण के कार्य में। जनपद सदस्य ने तत्काल उस मस्टर को शून्य करने के निर्देश जारी किए साथ ही शौचालय के मस्टर भी अलग से जारी करने की हिदायत ग्राम रोजगार सहायक को दी। विगत दिवस पुनः नाला विस्तारीकरण के निरीक्षण में पाया गया कि 38 मजदूरों के मस्टर जारी किए गए हैं लेकिन मौके पर सिर्फ 4 मजदूर काम करते मिले। मजदूरों ने भी बताया कि इस पूरे हफ्ते किसी भी दिन 8 और 9 मजदूर से ज्यादा नहीं आये हैं। जिसके बाद पुनः रोजगार सहायक को तलब कर उसे फटकार लगाते हुए चार लोगों का ही पेमेंट कराने के निर्देश दिए साथ ही इस संबंध में तत्काल सहायक यंत्री तिलगाम जी से भी बात कर पिछले सप्ताह और इस सप्ताह के मस्टर रोल में हाजिरी सुधार कर भुगतान करने की बात जनपद सदस्य ने कही। वहीं शौचालय निर्माण कार्य मे भी पहुंच कर जब उपस्थित मेट से मस्टर मांगा गया तो मेट के पास मस्टर ही नहीं था। ऐसी स्थिति में जनपद सदस्य ने कहा कि फर्जी हाजरी और तय शुदा जगह से अन्य जगह पर काम कराने की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए जिससे जो मजदूर ईमानदारी से मजदूरी कर रहे हैं उनके भुगतान में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो उन्होंने इस संबंध में सचिव और रोजगार सहायक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


जनपद सदस्य जी ने मुझे बुलाया था मौके पर चार ही मजदूर थे, एक अन्य कार्य मे मस्टर मेट के पास नहीं था। सरपंच द्वारा जारी डिमांड के आधार पर मस्टर जारी किए गए थे। पिछली बार भी सदस्य महोदय के निरीक्षण केबाद वास्तविक मजदूरों का भुगतान किया गया है इस बार भी किया जाएगा। 

 

उमेश दास कुलदीप

रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बजाग रैयत


जनपद सदस्य महोदय द्वारा फोन पर मिली शिकायत के आधार पर रोजगार सहायक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में वास्तविक मजदूरों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

वीर सिंह तिलगाम

सहायक यंत्री जनपद पंचायत बजाग

No comments:

Post a Comment