Breaking

revanchal times new

बिना बाउंड्री वॉल बनाए राशि आहरण करने का आरोप, सरपंच ने भी माना की नगदी मटेरियल खरीदी करने के लिए निकाले थे अतिरिक्त राशि






रेवांचल टाइम्स डिंडोरी   शासन प्रशासन ने ग्राम पंचायत और ग्राम वासियों के विकास के लिए त्रि स्तरीय पंचायत का लोगों को फायदा दिलाने हेतु कुछ समय पहले ही चुनाव कराया जिससे जिम्मेदार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को अवसर दिलाने चुनाव कराकर नए लोगों को अवसर दिया गया वहीं दूसरी ओर नई पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुए मजह एक तिमाही ही बीता है वहीं नव निर्वाचित सरपंच और सचिव की सांठगांठ से पुनः भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है मनमाफिक तरीके से पुनः बिना काम किए राशि आहरण करने की तकनीक प्रारंभ हो गई है‌। हम बात कर रहे हैं जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी की। मुख्यालय से जुड़ी हुई यह ग्राम  पंचायत कार्यालय जनपद पंचायत बजाग के कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है जहां ग्राम पंचायत परिसर पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य किया जाना था जिसकी स्वीकृति वर्ष 2022 में 4.50 रूपए लगभग की राशि से निर्माण कार्य किया जाना था। वहीं ग्राम पंचायत के नुमाइंदे बिना काम कराए ही 3 लाख 25 हजार रूपए की राशि सिर्फ काम के नाम पर पिललर खड़े कर निकाल लिए गए हैं। आपकों जानकर आश्चर्य होगा कि 10 एम एम की चार चार सरिया लगाकर तीन लाख रुपए की राशि निकालकर मनमानी की गई है। आपको बता दें सरपंच तो अभी नया है जिसका पूरा फायदा ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा उठाया जा रहा है क्योंकि कुछ चीजों की जानकारी सरपंच को नहीं होती है। आपको ज्ञात हो कि बिना काम किए आखिर किस आधार पर बाउंड्री वॉल की राशि आहरण की गई है वहीं इस मामले में पंचायत के सरपंच कैलाश मरावी से जानना चाहा तो वे अपने कर्तव्यों के भागते हुए चुनावी रंजिश का आरोप शिकायत कर्ता पर लगाते नजर आए, तथा राशि आहरण के मामले में उन्होंने स्वीकार किया कि हां हमने अतिरिक्त राशि निकाली है जिससे हम नगद में कम रेट पर सामग्री क्रय सकें तो सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत अधिनियम में कौन से नियम के तहत नगद खरीदी किया जा सकता है इसी तरह सरपंच स्वयं इस तरह के अतिरिक्त राशि आहरण किए जाने को स्वीकार किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी की अनियमितताओं को लेकर आज सीईओ कार्यालय में आवेदन दिया गया है कि इस तरह की अनियमितताओं पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है पूर्व सरपंच पति मानिक मरावी ने कहा कि इतने प्रारंभिक समय में ही बिना कार्य किए तीन से पांच लाख रुपए की राशि का गमन किया जाना गलत है इसकी विभागीय अमला जल्द से जल्द जांच की जाए। वहीं जनपद पंचायत बजाग कार्यालय में आवेदन देने पहुंचे पडरिया डोंगरी के उपसरपंच शिवकुमार यादव और पंच संजय उइके, हरदीप मरावी, अर्जुन यादव, सहित अन्य ग्रामीण फुलसिंह आरमो, माहू शैयाम, ब्रजलाल यादव, अंकित ठाकुर, सचिन नंदा, राजेश मरावी, भुनेश्वर सोनी की उपस्थिति में पत्र देते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करने की अधिकारियों से निवेदन किया है वहीं दूसरी ओर चेतावनी भी दी है कि यदि 7 दिवस के अंदर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो ग्रामीणों द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा जिससे होने वाली कोई की घटना की जवाबदारी उच्चाधिकारियों एवं शासन प्रशासन की होगी।


इनका कहना है


वर्तमान सरपंच द्वारा मन मुताबिक बिना काम किए राशि आहरण की गई है जिसकी जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए।  मानिक मरावी ग्रामीण


हम लोग से बिना सलाह यह काम किया जा रहा है तथा आधे अधूरे काम की राशि निकाल लिया गया है शिव कुमार यादव। उपसरपंच


सरपंच।  सचिव द्वारा करीब 5 लाख का घपला किया गया है इसका आवेदन देने आए हैं जल्द से जल्द कार्रवाई होना चाहिए   संजय उइके


मुझे जानकारी मिली है बिना काम की राशि आहरण किया गया है मैं कल जा कर देखता हूं।   सुनील धुर्वे उपयंत्री

Post a Comment

Previous Post Next Post