Breaking

revanchal times new

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक



मध्यप्रदेश के जबलपुर के गढ़ा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर निगम के दमकल दस्ता के अलावा केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों से भी फायर ब्रिगेड बुलाए गए, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
कैसे लगी आग ?

जानकारी के मुताबिक, टेंट हाउस के गोदाम में डीजल भी रखा हुआ था जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई और टेंट का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पटाखों की वजह से टेंट हाउस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग बुझाने में दमकल विभाग को करनी पड़ी मशक्कत

दमकल विभाग के दर्जनों वाहनों एवं केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों के वाहनों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में फ्लावर का सामान और डीजल रखा हुआ था जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post