रेवांचल टाईम्स - मण्डला,जिला स्तरीय बैडमिंटन महिला /पुरुष प्रतियोगिता 2022- 23 इंडोर हाल में आयोजित किया गया, जिसमें रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में विजेता का खिताब हासिल किया। समापन समारोह में रानी दुर्गावती महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विजेंद्र चौरसिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया एवं संभाग स्तर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय भुआ बिछिया ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर गुलबहार खान क्रीड़ा अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच एवं ऑफिशियल रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला एवं विभिन्न कालेजों से आए हुए क्रीड़ा अधिकारी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में विजेता का खिताब किया हासिल...
bydigital bharat
-
0

